{"_id":"58c441d44f1c1bd810dc6420","slug":"after-the-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद भी निकले जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद भी निकले जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में विधानसभा चुनाव जीते प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाईं। विजयी प्रत्याशियों ने प्रतिबंध के बावजूद जुलूस निकाला। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और ढ़ोल पर जमकर नाचे। इस दौरान प्रशासन मूक दर्शक बना रहा।
चुनाव आयोग ने विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन जिले में आयोग के निर्देशों का कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। प्रशासन भी यह दावा कर रहा था कि किसी भी प्रत्याशी व उनके समर्थकों को विजय जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। मतगणना स्थल से ही प्रत्याशियों के जुलूस निकलने लगे थे।
जुलूस में पुलिसकर्मी साथ चल रहे थे। जीत से मस्त बाइक पर सवार युवकों की टोलियां नारेबाजी करती हुई सड़कों पर चक्कर लगा रही थीं। प्रशासन ने प्रतिबंध के बावजूद निकल रहे इन जुलूसों को रोकने की कोशिश नहीं की। जुलूस मेें विजयी प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी करते हुए होली खेलते नजर आए।