{"_id":"64208a3510b92e9a0909f526","slug":"after-killing-the-watchman-the-dead-body-was-thrown-in-ganga-khadar-bijnor-news-c-14-1-mrt1037-170067-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चौकीदार की हत्या कर शव गंगा खादर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चौकीदार की हत्या कर शव गंगा खादर में फेंका
Sun, 26 Mar 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
छाछरी मोड़ (बिजनौर)।वन विभाग के चौकीदार जगराम की हत्या कर शव गंगा खादर में फेंक दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव ढोलकपुर निवासी जगराम (50) पुत्र लल्लू सिंह दो वर्षों से वन विभाग की ओर से सलेमपुर खादर वन क्षेत्र के जंगल में दैनिक मजदूरी पर चौकीदारी कर रहे थे।रविवार को ग्रामीणों ने उनका रक्तरंजित शव को सलेमपुर खादर के जंगल में पड़े देखा। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष हीमपुर दीपा राम प्रताप सिंह और कोतवाल चांदपुर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से डंडा और मोबाइल बरामद किया है। शव के कान और नाक से रक्तस्राव हो रहा था। सिर और शरीर पर चोटों के निशान मिले। मृतक के पुत्र तिलकराम ने बताया कि उसके पिता दो दिन से घर पर नहीं आए थे। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से घटना के खुलासे की मांग की है। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामप्रताप का कहना है कि अभी तक प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर मिलते ही जांच शुरू की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मौत के कारणों का तभी पता चल सकेगा।