फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: After killing the second wife, the dead body was buried by digging a pit

Bijnor Murder: पहली पत्नी पर फिर से आया प्यार तो दूसरी को उतारा मौत के घाट, खौफनाक है वारदात की सच्चाई

Fri, 03 Jun 2022 01:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2022 01:43 PM IST
सार

पहली पत्नी पर प्यार तो उसने अपनी दूसरी पत्नी से दूरियां बढ़ी दीं। लेकिन दूसरी पत्नी उसे अपने साथ दिल्ली ले जाने की जिद पर अड़ गई। वहीं गुस्साए पति ने अपनी दूसरी पत्नी को मार डाला और शव को खेत में दबा दिया। अब वारदात का पूरा सच सामने आ गया है। 

विज्ञापन
Bijnor News: After killing the second wife, the dead body was buried by digging a pit
जांच करती बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

साथ चलने की जिद पर अड़ी दूसरी पत्नी चायना (40) को गला दबाकर मार डाला और उसके बाद उसका शव खेत में ले जाकर दबा दिया। पुलिस ने आरोपी नसीम निवासी मुबारकपुर कलां को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर खेत में दबाया शव बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहली पत्नी और उसके भाई की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बिजनौर में नसीम ने पहली शादी रजिया से की थी। इसके बाद करीब 11 साल पहले उसके प्रेम संबंध चायना निवासी सोतखेड़ी से हो गए और दोनों ने घर से भागकर निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे थे। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि चायना 26 मई से लापता थी, उसकी बहन रिहाना परवीन ने 31 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने नसीम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अब पहली पत्नी के साथ गांव में रहना चाहता है और चायना अक्सर दिल्ली में रहती थी। 26 मई को चायना नसीम से दिल्ली चलने के लिए झगड़ा कर रही थी, जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी और पहली पत्नी और उसके भाई अतीक की मदद से शव को बुग्गी में रखकर जंगल में ले गया और गड्ढा खोदकर दबा दिया।
विज्ञापन


गुमनाम ने भेजा खत तो खुला हत्या का राज
अकबरपुर तिगरी में रहने वाली चायना की बहन रिहाना परवीन के घर किसी अनजान ने एक गिफ्ट पैक फेंका। उसे खोलकर देखा तो उसमें एक पत्र था, जिसमें नसीम, उसकी पहली पत्नी और साले पर चायना की हत्या करने का आरोप लगाया गया था। रिहाना ने यह पत्र पुलिस को दिया। पुलिस ने नसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान

पहली पर आया प्यार तो दूसरी से बनाने लगा था दूरी
नसीम कुछ दिन पहले पहली पत्नी रजिया से हुई बेटी के इलाज के लिए गांव में आया था, इस दौरान उसका प्यार पहली पत्नी पर उमड़ आया और दूसरी पत्नी से दूरियां बनाने लगा। 26 मई को दूसरी पत्नी चायना भी गांव आ गई और उसे अपने साथ दिल्ली चलने के लिए कहने लगी। इसी पर हुए झगड़े में उसने उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: आखिर यहां से बरामद हुए युवक-युवती, प्रेमिका ने अदालत में दिया बड़ा बयान

चायना की 26 मई को हत्या करने के बाद नसीम ने उसका मोबाइल बंद कर दिया और दो दिन बाद दिल्ली जाकर उसका मोबाइल यमुना में फेंक दिया। गांव मुबारकपुर कलां में पहली पत्नी रजिया के पास उसका रहना चायना से बर्दाश्त नहीं हो रहा था और वह उसे अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहती थी। उसने थाना हीमपुर दीपा में दो मुकदमे भी नसीम के खिलाफ दर्ज कराए थे। एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि चायना की बहन की शिकायत पर इस मामले में एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम लगाई गई थी। नसीम से पूछताछ की गई तो सारा खुलासा हो गया। बुधवार की देर रात करीब 11 बजे महिला के शव को गन्ने के खेत से बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed