{"_id":"69b1b294c306be43bd09ecfb","slug":"advocates-protest-against-corruption-in-tehsil-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-174264-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
धामपुर तहसील में तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने, तहसीलदार धनराज कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी, पूर्व अध्यक्ष भीम सिंह के नेतृत्व में वकील बुधवार को तहसील के गेट पर एकत्र हुए। यहां से अधिवक्ता तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके कार्यालय के बाहर पहुंचे, जहां काफी देर तक वकीलों ने हंगामा किया। अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी ने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो गया है कि बगैर रिश्वत के जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। दाखिल खारिज के नाम पर अधिकारियों की ओर से अवैध वसूली की जा रही है।
जनता के रुतबा दिखाने के लिए सभी नायब तहसीलदारों की ओर से निजी वाहनों पर नीली, लालबत्ती लगाकर कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। तहसील का कोई पटल या कार्यालय समय से नहीं खुलता है। कई बार तहसीलदार को अवगत कराया गया पर कोई अमल नहीं हो रहा है। पूर्व अध्यक्ष राजपाल सिंह, भीम सिंह, पदम सिंह का आरोप है कि तहसीलदार के भ्रष्ट रवैये और कार्य व्यवहार में सुधार न होने से बार एसोसिएशन की ओर से 17 फरवरी से तहसीलदार न्यायालय में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है। प्रस्ताव तैयार कर राजस्व परिषद के चेयरमैन, प्रदेश के सीएम ,कमिश्नर और डीएम से शिकायत के बाद भी तहसीलदार यहीं पर जमे है। प्रदर्शनकारियों में सचिव देवेंद्र सिंह एडवोकेट,आलोक कुमार, प्रशांत कुमार एडवोकेट, पुष्पेंद्र कुमार, अजय कुमार सैनी, अरविंद कुमार, परशुराम सिंह, जयवीर सिंह, कमल वीर सिंह, सादान एडवोकेट, लोकेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर शर्मा ,पदम सिंह, शाहिद अली आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं तहसीलदार धनराज कुमार का कहना है कि वह किसी मामले में हाईकोर्ट में हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारी वकीलों की ओर से लगाए आरोपों को गलत बताया।