फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Adverse entry to EO of Nurpur Palika

नूरपुर पालिका के ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to EO of Nurpur Palika
बिजनौर कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की बैठक को संबोधित करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
नूरपुर पालिका के ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जबकि नूरपुर पालिका के ईओ की प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश डीएम ने दिए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक में डीएम ने नाराजगी जाहिर की। दोनों ही अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए कि स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उपलब्ध कराने वाली स्वीकृत पत्रावली को लंबित न रहने दें। प्राथमिकता के आधार पर उन्हें ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए रोस्टर निर्धारित करते हुए नियमित रूप से सफाई अभियान चलाएं। किसी भी स्थान पर सड़क के किनारे कूड़े का ढेर नजर नहीं आने चाहिए और न ही किसी जगह पानी का भराव पाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी नगर निकायों की ओर से सफाई कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उनसे नियमित रूप से रिपोर्ट तलब करते रहें। डीएम ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 की तैयारियों के संबंध में कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। शहर के चौराहों और शहीद स्थलों को विशेष सुंदरीकरण भी कराया जाए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की पात्रता की जांच के लिए नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन द्वारा की गई जांच में यदि अंतर पाया जाता है तो जो जांच मानक के विपरीत जाती है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक परियोजना अधिकारी सहित बैंकर्स एवं सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed