फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ADO embezzled Rs 4.40 lakh from government account

Bijnor News: सरकारी खाते से एडीओ ने उड़ाए 4.40 लाख रुपये

Wed, 07 Aug 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
ADO embezzled Rs 4.40 lakh from government account
नजीबाबाद। स्थानांतरण होने के छह माह बाद तक प्रशासनिक खाते से लाखों रुपये की धनराशि एडीओ पंचायत उड़ाता रहा। वर्तमान एडीओ पंचायत की कुंभकरणी नींद तब खुली जब लाखों की धनराशि खाते से गायब हो गई। मामला संज्ञान में आते ही मुख्य विकास अधिकारी ने जांच बैठाई है।
विज्ञापन

प्रशासनिक खाते से धनराशि उड़ने का आरोपी अधिकारी वर्तमान में हरदोई में तैनात है। नजीबाबाद ब्लॉक में 17 अक्तूबर से 31 जनवरी 2024 तक विवेक शर्मा एडीओ पंचायत पद पर कार्यरत रहा। ब्लॉक के प्रशासनिक खाते का संचालन एडीओ पंचायत के हस्ताक्षर से किया जाता है। इस खाते की धनराशि केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए बीडीओ के संज्ञान में लाकर आहरित की जाती है। एडीओ पंचायत विवेक शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान 1.75 लाख रुपये की धनराशि अलग-अलग तिथियों में निकाली। नजीबाबाद ब्लॉक से स्थानांतरण होने बावजूद 10 जून 24 तक प्रशासनिक खाते से एडीओ द्वारा नकदी निकाली गई।
विज्ञापन

- स्थानांतरण के बाद निकाले 2.65 लाख रुपये
एडीओ पंचायत विवेक शर्मा ने मात्र तीन माह के कार्यकाल में चार बार में 1.75 लाख रुपये निकाले। स्थानांतरण के बाद छह माह में 2.65 लाख रुपये आहरित किए। 11 बार में निकाली गई 4.40 लाख रुपये की धनराशि में न्यूनतम 20 हजार रुपये और अधिकतम 60 हजार रुपये की धनराशि शामिल है। ब्लॉक का प्रशासनिक खाता पीएनबी कोटद्वार ब्रांच में खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हल्दौर के सफाई कर्मचारियों के नाम पर निकाली गई धनराशि
वित्तीय अनियमिताओं में लिप्त एडीओ ने एक बार भी प्रशासनिक व्यय के लिए धनराशि नहीं निकाली। हल्दौर ब्लाॅक के सफाई कर्मचारियों के नाम से ऑर्डर तैयार कर प्रशासनिक मद की धनराशि का गबन किए जाने का मामला है। जिसकी जांच की जा रही है।
- वर्तमान एडीओ पंचायत की उदासीनता हुई उजागर
ब्लॉक में 15 मार्च 24 से एडीओ पंचायत पद पर पंकज शर्मा कार्यरत हैं। प्रशासनिक मद का खाता यदा कदा आवश्यकता पड़ने पर संचालित होता है। वर्तमान एडीओ द्वारा एकल खाते के हस्ताक्षर बदलने में बरती गई उदासीनता से सरकारी खाते को लाखों का चूना लग गया।

प्रशासनिक खाते से धनराशि निकालने का मामला गंभीर है। संज्ञान में आते ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।जांच टीम गठित की गई है। - ज्योति चौधरी, बीडीओ नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed