फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration strict on spreading rumors

अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त

Mon, 04 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Administration strict on spreading rumors
नजीबाबाद के भागूवाला में बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : NAZIBABAD
अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त
विज्ञापन

मंडावली/भागूवाला। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या मामले पर फैसला आने से पूर्व पुलिस ने कई गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने समाज में किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती से निपटने और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करने की हिदायत दी।

मंडावली थाना क्षेत्र में एसआई संदीप त्यागी के निर्देशन में पुलिस ने कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की बैठक ली। उन्होंने किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने, मोबाइल, इंटरनेट का सावधानी से इस्तेमाल करने और सुप्रीम कोर्ट द्वारा आने वाले निर्णय का सम्मान करने की हिदायत दी। इस अवसर पर एसआई हरवीर सिंह, एसआई जितेंद्र सिंह आदि ने बैठक आयोजन में सहयोग किया। भागूवाला में थानाध्यक्ष संदीप त्यागी, चौकी इंचार्ज बलराम सिंह के निर्देशन में इस्लामिया मदरसा में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने लोगों से अफवाह न फैलाने और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed