{"_id":"5ea1bcfc8ebc3e902b0f6ab0","slug":"administration-s-focus-on-making-subject-wise-learning-interesting-bijnor-news-mrt4789046155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का फोकस विषयवार शिक्षण को रोचक बनाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का फोकस विषयवार शिक्षण को रोचक बनाने पर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। अब प्रशासन का फोकस विषयवार शिक्षण को रोचक बनाने पर है। जिससे छात्र छात्राएं पढ़ाई के दौरान थकान तथा उबाऊ पन महसूस नहीं करें। इसको लेकर विषय विशेषज्ञों के सुझाव मांगे गए हैं।
यूपी बोर्ड के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन पढ़ाई विषयवार शुरू हो गई है। शिक्षक टाइम टेबल के अनुसार वीडियो, व्हाट्सएप से पढ़ा रहे हैं। जिले में करीब 60 हजार छात्र छात्राएं इससे जुड़ गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार शिक्षकों को सलाह दी जा रही है कि छात्रों की इनोवेशन में रुचि बढ़ाएं। विषय को ग्रॉफ्रिक द्वारा प्रस्तुत करना फायदेमंद हो सकता है। शिक्षक दीक्षा एप, यूट्यूब, तथा यूपी बोर्ड की वेबसाइट से विभिन्न विषयों के मैटर एकत्र करके पढ़ा सकते हैं। इससे छात्रों को सीखने के नए तरीके मिलेंगे।
विज्ञापन
जीआईसी बिजनौर के प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र के अनुसार शिक्षक भी सुझाव दे रहे हैं। आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के अंग्रेजी प्रवक्ता आसिफ गयूर का कहना है कि अंग्रेजी आदि विषयों का शिक्षण रुचिकर बनाने के लिए भाषाओं के तालमेल पर ध्यान रखना जरूरी है। छात्र अपनी बोलचाल की भाषा में विषय को जल्द स्वीकारता है। अच्छा रहे कि थोड़ी थोड़ी अंग्रेजी का हिन्दी अनुवाद भी छात्रों को समझाएं। फिर लघु उत्तरीय प्रश्नों पर चर्चा करें। छात्र वीडियो देखकर संपूर्ण पाठ का सारांश आसानी से समझ पाएंगे।