{"_id":"5e3daed68ebc3ee5bb2d9607","slug":"administration-called-both-sides-bijnor-news-mrt4678078168","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाया
विज्ञापन
प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाया
बिजनौर। प्रशासन ने गांव श्यामीवाला में संत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा, जुलूस, अखाड़ा निकालने को लेकर विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर उनसे वार्ता की। एडीएम प्रशासन की अगुवाई में इस विवाद को सुलझाने के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा।
नजीबाबाद थाने के गांव श्यामीवाला के लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पिछले काफी समय से गांव में संत रविदास की शोभायात्रा, जुलूस, अखाड़ा शांतिपूर्वक निकाला जाता है। साल 2013 में कुछ असामाजिक तत्वों में सपा सरकार के दौरान राजनीतिक प्रभाव के आधार पर शोभायात्रा को रुकवा दिया। 15 मार्च 2019 को हाईकोर्ट ने भी इस मामले में आदेश दिए। उन्होंने नौ फरवरी को संत रविदास जयंती पर जुलूस निकलवाने की मांग की। डीएम को प्रार्थना पत्र देने वालों में ओमप्रकाश जॉनी, हरिप्रकाश मौर्य, कोमल सिंह, जयपाल सिंह, रविराम सिंह, दिनेश कुमार, चंद्रभान सिंह, दयाराम सिंह, संजीव कुमार समेत तमाम गांव वालों के हस्ताक्षर थे। डीएम ने इस विवाद को सुलझाने के लिए एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ की अगुवाई में कमेटी गठित कर दी। कमेटी में एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र व एसडीएम नजीबाबाद संगीता को शामिल किया गया। शुक्रवार को कमेटी में शामिल अधिकारियों ने कलक्ट्रेट में सभाकक्ष में गांव श्यामीवाला के दोनों पक्षों की बैठक बुलाई व दोनों पक्षों से वार्ता की। अफसरों की टीम अपनी रिपोर्ट डीएम को देगी। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के मुताबिक 2011-2012 के थाने के रिकॉर्ड के मुताबिक गांव श्यामीवाला में संत रविदास जयंती पर जुलूस निकलता रहा है। 2013 में इसे रोक दिया गया था। तब से जुलूस को लेकर हर साल विवाद होता है। रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।