फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration became strict on pouring chemical water in Chhoia

छोईया में केमिकलयुक्त पानी डालने पर प्रशासन हुआ सख्त

Thu, 13 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Administration became strict on pouring chemical water in Chhoia
छोईया में केमिकलयुक्त पानी डालने पर प्रशासन हुआ सख्त
विज्ञापन

बिजनौर। छोईया नदी में केमिकल वाला पानी डालने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को तलब किया है। फैक्टरी के कर्मचारी छोईया नदी तक पानी पहुंचाने वाले पाइप को समेटने में लगे रहे। जिससे सबूतों को ही मिटाया जा सके।
गंगा की स्वच्छता को लेकर सरकारें गंभीर है, लेकिन कुछ जिम्मेदारों की अनदेखी इस अभियान को पलीता लगा रही है। बता दें कि जिले की छोइया नदी सीधे गंगा में जाकर मिलती है। छोईया नदी को पूरी तरह से प्रदूषित किया जा रहा है। छोईया किनारे लगी फैक्टरियों से निकलने वाला जहरीला और केमिकल युक्त पानी नदी में डाला जा रहा है। अब चार दिनों तक बरसात हुई तो नगीना रोड पर स्थापित एक फैक्टरी ने जमकर फायदा उठाया। फैक्टरी से निकलने वाला पानी जोकि एक गड्ढे में इकट्ठा किया गया था, उसे पंप लगाकर पाइप के सहारे छोईया में डाल दिया गया।
विज्ञापन

जिससे छोइया नदी के पानी का रंग बदल गया। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिससे फैक्टरी संचालकों में हड़कंप मच गया। बुधवार को फैक्टरी के कर्मचारी उस पाइप को समेटते हुए देखे गए, जिससे छोइया तक पानी जा रहा था। डीएम ने भी सख्ती दिखाते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि छोईया नदी इतनी प्रदूषित हो चुकी है, इसके आस पास लगे नलकूप भी मटमैले रंग का पानी निकालते हैं। साथ ही छोईया नदी के किनारे बसे गांव में कैंसर से तमाम लोगों की मौत हो चुकी है। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed