{"_id":"5dd1866c8ebc3e54fd32de65","slug":"adg-intelligence-will-investigate-basta-blast-bijnor-news-mrt45410542","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्टा विस्फोट की एडीजी इंटेलीजेंस करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्टा विस्फोट की एडीजी इंटेलीजेंस करेंगे जांच
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र के बास्टा गांव में मकान में बम विस्फोट के मामले में एडीजी इंटेलीजेंस एसबी शिराडकर जांच करेंगे। वह सोमवार को बास्टा पहुंचकर मौके का निरीक्षण करेंगे।
12 नवंबर की रात बास्टा में स्व.देवेंद्र शर्मा के बंद पड़े मकान में विस्फोट होने से इलाका दहल उठा था। विस्फोट से मकान के खिड़की व दरवाजे तक टूट गए थे। दीवारों में दरारें आ गई थीं। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गांव के लोग सहम गए थे। बम लेकर मकान में आए गांव के ही सलीम की मौत हो गई थी। सलीम चोरी के इरादे से मकान में आया था। बम उसके पास था। पुलिस को सलीम के घर से विस्फोटक सामग्री मिली थी। मौके से सुतली बम में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला था। पुलिस के मुताबिक सलीम के पास देशी बम था। बम फटने से ही सलीम की मौत हुई। इस विस्फोट में कहीं आतंकी कनेक्शन तो नहीं है, एटीएस समेत तमाम एजेंसियों ने इसकी जांच की। अब एडीजी इंटेलीजेंस एसबी शिराडकर इस मामले की जांच करने आ रहे हैं। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक एडीजी इंटेलीजेंस सोमवार को इस विस्फोट के मामले में जांच करेंगे। पूरे दिन वह जांच पड़ताल में रहेंगे। जांच के बाद अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे।