{"_id":"62893a3a24fab277326a27c3","slug":"adg-gave-instructions-to-keep-law-and-order-strong-bijnor-news-mrt5896096144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने दिए कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने दिए कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी ने दिए कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश
कोतवाली देहात। एडीजी बरेली जोन द्वारा थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, हवालात तथा थाने के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश भी दिए।
शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार थाना कोतवाली देहात पहुंचे। उन्होंने थाने के अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में हवालात, मालखाना, पुलिसकर्मियों के क्वार्टर तथा मैस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के प्रांगण में एक पेड़ भी लगाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पित्तनहेड़ी जिया के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। इस दौरान बच्चों ने गीत गाकर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। एडीजी ने विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका लुबना फसीह को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजी राजकुमार ने कहा कि सड़कों पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, इससे बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर लाउडस्पीकर नहीं लगेंगे।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, सीओ नगीना सुमित शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह, दिनेश त्यागी, धर्मपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, शमीम अख्तर, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।