फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Additional bus trips increased on Rakshabandhan

Bijnor News: रक्षाबंधन पर बढ़ाए बसों के अतिरिक्त फेरे

Fri, 08 Aug 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Additional bus trips increased on Rakshabandhan
- जमकर हुई राखियों की खरीदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। रक्षाबंधन पर आवागमन को निकले यात्रियों के लिए नजीबाबाद रोडवेज ने हरिद्वार सहित कई मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की। सवेरे से ही बड़ी संख्या में यात्री सफर के लिए रोडवेज पहुंचे।

नजीबाबाद रोडवेज डिपो ने रक्षाबंधन पर्व पर अवागमन करने वाले यात्रियों के लिए कई मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरों की व्यवस्था की है। एआरएम रामप्यारे प्रसाद, केंद्र प्रभारी संजीव कुमार, कार्यवाहक प्रभारी अरूज मेहंदी की देखरेख में हरिद्वार, नूरपुर मुरादाबाद, मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरे संचालित करने की व्यवस्था की। शुक्रवार को सवेरे से ही बड़ी संख्या में यात्री सफर के लिए रोडवेज पहुंचे।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि शुक्रवार को हरिद्वार के लिए 25 बसें संचालित की गईं। रक्षाबंधन पर्व के लिए निकलीं बहनों और उनके साथ एक अतिरिक्त व्यक्ति को निशुल्क यात्रा सुविधा दी जा रही है। बैराज मार्ग बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डग्गामार वाहन वसूल रहे अधिक किराया

नजीबाबाद। रोडवेज बसों में जहां महिलाओं और उनके साथ एक व्यक्ति को रक्षाबंधन यात्रा की निशुल्क सुविधा दी जा रही है वहीं डग्गामार वाहन जमकर यात्रियों को लूट रहे हैं। रक्षाबंधन पर्व मनाने निकली भीड़ का डग्गामार वाहन फायदा उठा रहे हैं। नजीबाबाद से कोटद्वार और हरिद्वार मार्ग पर संचालित वाहन यात्रियों से डेढ़ से दो गुना किराया वसूल रहे हैं।


- डबल फाटक फ्लाईओवर पर लगा जाम

नजीबाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर निकले लोगों की भीड़ से नजीबाबाद रोडवेज डिपो से माल गोदाम तिराहे और डबल फाटक फ्लाईओवर तक जाम लगा रहा। सीकेआई चौराहे पर घंटों तक यात्री जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed