फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Addiction to addiction

नशा मुक्ति को जागरूक किया

Sat, 18 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Addiction to addiction
नशा मुक्ति को जागरूक किया
विज्ञापन

बिजनौर। जीआईसी की रासेयो छात्र इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर का अंतिम दिन नशा मुक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संस्कार वितरण व समापन समारोह दिवस के रूप में मनाया गया।

गांव पूरनपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विनीता देवी तथा विशिष्ट अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने सभी स्वयं सेवकों को नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी। हृदय आघात, कैंसर, त्वचा रोग, मधुमेह तथा दंत रोग से बचने के लिए नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सभी स्वयं सेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विचार गोष्ठी के बाद सभी 50 स्वयं सेवकों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। पोस्टर, बैनर एवं नारे लगाकर लोगों को नशा नहीं करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुज कुमार ने किया। कार्यक्रम में जीआईसी के शिक्षक राकेश चौधरी, राजीव अग्रवाल, यशवंत मौर्य तथा ग्रामवासी रामेंद्र सिंह, गजराज सिंह व राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed