फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Activists of Bakiu Bhanu faction protest at mill gate

किसानो की समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं का मिल गेट पर धरना

Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Activists of Bakiu Bhanu faction protest at mill gate
भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं का मिल गेट पर धरना
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर सोमवार को धामपुर चीनी मिल के गेट पर सभा का आयोजन कर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों की परेशानी को देखते हुए चीनी मिल द्वारा लागू किए जा रहे शिफ्ट सिस्टम को अविलंब निरस्त करने की मांग की। चेताया कि यदि जल्द ही निदान नहीं किया गया तो 15 दिन के बाद फिर से आंदोलन होगा।

भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष हरिराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को 11 बजे मिल गेट के बाहर एकत्र हुए और अपनी मांग के लिए धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि वह सड़कों पर लगने वाले जाम से निपटने की आड़ में शिफ्ट सिस्टम लागू कर गन्ना तौल कराने का प्रयास कर रहे हैं, जो किसानों के हित में नहीं है। चीनी मिल से पिछले साल के बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दिलाने, गन्ना पर्चियों को निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले उपलब्ध कराने, ओवर लोड गन्ना अंतिम पक्ष में काटने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह से वार्ता हुई। जीएम ने किसानों को भरोसा दिया कि चीनी मिल के शिफ्ट सिस्टम के लागू होने से किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जीएम से किसानों ने सिस्टम को लागू कराने में सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान प्रेमराज सिंह, घनश्याम सिंह, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, मुन्ने, नरेश कुमार, सुरेंद्र, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, रतन सिंह, हरिराज सिंह, संतोष कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed