फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action will be taken on purchases below 300 quintals

300 क्विंटल से कम खरीद पर होगी कार्रवाई

Thu, 22 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on purchases below 300 quintals
300 क्विंटल से कम खरीद पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम ने अफजलगढ़ क्षेत्र के कई धान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि क्षेत्र के प्रत्येक केंद्र पर 250 से लेकर 300 क्विंटल तक धान की खरीद नहीं होती है तो ऐसे प्रभारियों पर लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके द्वारा बुधवार को तुरतपुर, कल्लूवाला और कादराबाद के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। पाया कि धान क्रय केंद्र पर तौल का कार्य सुस्त था। बताया गया कि उनके द्वारा पूर्व में हुए निरीक्षण में भी निर्देशित कर दिया गया था कि उन्हें हरहाल में प्रतिदिन में कम से कम 300 क्विंटल तक धान की खरीद करनी है, पर ऐसा नहीं हो रहा है। यदि आदेशों के अनुपालन में धान की खरीद नहीं होती है, तो कार्रवाई होगी। वह ऐसे प्रभारियों पर पुलिस में रिपोर्ट कायम कराकर कार्रवाई कराएंगे। क्षेत्र में सबसे ज्यादा शिकायत अफजलगढ़ क्षेत्र में संचालित क्रय केंद्रों की मिल रही है। किसानों की हिमायत करते हुए एसडीएम ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। नियमानुसार किसानों का धान बगैर परेशान किए ही खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed