{"_id":"688bb7f3b1f5d9a64d0151ba","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-are-negligent-in-revenue-collection-sanjay-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-156376-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : संजय
Fri, 01 Aug 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक लेते डायरेक्टर संजय जैन। स्रोत विभाग
बिजनौर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण मेरठ के निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन ने बृहस्पतिवार को विकास भवन के सभागार में बिजली अधिकारियों, अवर अभियंताओं की बैठक ली। निदेशक वाणिज्य ने कहा कि राजस्व वसूली में कोताही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन ने अवर अभियंताओं को कार्य योजना बनाकर शत-प्रतिशत राजस्य वसूली में तेजी लाने को निर्देशित किया। राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए अधिकारी से लेकर लाइनमैन तक डोर टू डोर जाकर कॉम्बिंग करें। इस संबंध में शिथिलता बरतने पर कठोरतम अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत आपूर्ति में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बिलिंग एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग आधारित बिल उपलब्ध कराने में कोताही न बरती जाए। उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत मीटर रीडिंग आधारित बिल प्राप्त न होने पर बिलिंग एजेन्सियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।