फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action taken on officers for less recovery

अधिकारियों पर कम वसूली को लेकर हुई कार्रवाई

Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Action taken on officers for less recovery
अधिकारियों पर कम वसूली को लेकर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। सहकारिता विभाग ने ओटीएस वसूली एवं ऋण वितरण की खराब प्रगति पर करीब एक दर्जन अधिकारियों पर कार्रवाई की है। चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जबकि पांच के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित है। कुछ के खिलाफ चार्ज हटने की तलवार लटकी है।
संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मुरादाबाद मंडल सतीश चंद्र मिश्रा ने जिले की सहकारी समितियों व सहकारी बैंकों की प्रगति की समीक्षा की थी। संयुक्त आयुक्त को जिले की ऋण वितरण एवं ओटीएस वसूली की प्रगति बेहद खराब मिली थी। जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश सहायक निबंधक सहकारिता को दिए गए थे। सहायक निबंधक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अफजलगढ, धामपुर तथा शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक बिजनौर, चांदपुर सायंकालीन शाखा व चकराजमल को विशेष मध्यावधिक प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

सहायक निबंधक ने बताया कि जिले की सबसे खराब प्रगति दर्शाने वाली पांच समितियों के प्रबंध निदेशक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित है। समितियों की समीक्षा हो रही है। इसके अतिरिक्त कुछ समिति के एमडी के प्रभार भी हटाए जाएंगे। संयुक्त आयुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed