{"_id":"69c570ad07164dc491084cd4","slug":"action-taken-against-delay-in-payment-to-the-firm-engaged-in-construction-of-the-tank-bijnor-news-c-27-1-bij1027-175504-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: टंकी निर्माण में लगी फर्म का भुगतान करने में हीलाहवाली पर नपे एई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: टंकी निर्माण में लगी फर्म का भुगतान करने में हीलाहवाली पर नपे एई
विज्ञापन
बिजनौर। जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही बरतने और टंकी निर्माण में लगी फर्म का भुगतान करने में हीलाहवाली करने में सहायक अभियंता अकबर हसन को निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उन्हें गोरखपुर संबंद्ध किया गया है।
उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) में अकबर हसन सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। बिजनौर के ब्लॉक कोतवाली, अफजलगढ़, जलीलपुर, हल्दौर में चल रहे योजना के कार्य उनकी देखरेख में किए जा रहे थे। टंकी के निर्माण में लगी फर्म के भुगतान में विलंब करने मामले शासन तक पहुंचा। इसके अलावा योजना का कार्य पूर्ण निष्ठाभाव से न करने, कार्यों में लापरवाही व अनियमितता बरतने, फर्मों द्वारा किए जा रहे कार्यों की संयुक्त मापांकन न कराने, एफएचटीसी व हर घर जल के कार्यो को समय में पूर्ण न कराने, अनावश्यक रूप से शासकीय कार्यों को लंबित रखने सहित अन्य आरोप के चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं, आरोपों की जांच के लिए मेरठ के मुख्य अभियंता संजय कुमार बर्मन को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन की कार्रवाई के बाद से विभाग में खलबली मची हुई है।
जिले में 150 योजनाओं का काम पूरा
बिजनौर में हर घर जल योजना के तहत 907 टंकियों का निर्माण होना है। इनमें से 150 योजनाएं ही पूरी हुई है। जबकि, विभाग 450 योजनाओं से गांवों में सीधे पानी की सप्लाई करने का दावा कर रहा है। इन गांवों में ओवरहेड टैंक नहीं बना है। सबमर्सिबल से ही पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
मुख्यालय से सहायक अभियंता अकबर हसन को निलंबित होने सूचना मिली है। फर्म के बिलों का भुगतान में लापरवाही सहित अन्य आरोप में कार्रवाई की गई है। योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य के निर्देश दिए जा रहे हैं। ....राकेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, जल निगम, बिजनौर