फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action should be taken against the organization spreading propaganda

दुष्प्रचार करने वाले संगठन पर हो कार्रवाई

Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against the organization spreading propaganda
दुष्प्रचार करने वाले संगठन पर हो कार्रवाई
विज्ञापन

नजीबाबाद। जैन मिलन शाखा ने जैन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने संगठन के संचालकों पर कार्रवाई करने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

जैन मिलन शाखा की ओर से बृहस्पतिवार को एसडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शाखा के अध्यक्ष पारस नाथ जैन ने बताया कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक आदि के ग्रामीण इलाकों में अनोप मंडल नामक संगठन जैन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। यह संगठन प्रचार कर रहा है कि प्राकृतिक आपदा, मानव निर्मित संकट व कोरोना का एकमात्र कारण जैन लोग हैं। जैन मिलन शाखा ने ज्ञापन में अनोप मंडल की जांच कराने और संगठन के पूरे देश में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। शाखा के सचिव अजय जैन ने अनोप मंडल की सोशल मीडिया पर सभी आपत्तिजनक टिप्पणी को हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष पारस नाथ जैन, सचिव अजय जैन, कोषाध्यक्ष जिनेश्वर दास जैन, वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र जैन, मनीष जैन मीडियाकर्मी संजय जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed