फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   action on ultrasound centres

अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पड़े छापे

Sat, 11 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sat, 11 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
action on ultrasound centres
अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापे। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में डीएम के निर्देश पर सभी तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में पड़े छापे से अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मचा है। नगीना में दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर दो-दो मशीनें मिलीं, जबकि रजिस्ट्रेशन एक मशीन का था। टीम को कुछ जगह पर अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले, तो कुछ जगह खामियां मिलीं। टीमों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील हो सकते हैं। 
विज्ञापन


जिले में हरियाणा पुलिस द्वारा भ्रूण लिंग की जांच होते रंगे हाथ पकड़े जाने से प्रशासन की नींद खुल गई है। डीएम ने बृहस्पतिवार को सभी एसडीएम को अपनी-अपनी तहसील में टीम गठित कर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापे मारने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


प्रत्येक टीम को पांच-पांच अल्ट्रासाउंड सेंटरों की सूची सौंपी थी। एसडीएम सदर विनीत कुमार व जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजकुमार ने जिला मुख्यालय पर रीता नर्सिंग, गायत्री नर्सिंग होम, डा. आकांक्षा के नर्सिंग, बुद्धा हॉस्पिटल स्थित रमा डायग्रोस्टिक सेंटर व जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। टीम को बुद्धा हॉस्पिटल स्थित रमा डायग्रोस्टिक सेंटर बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अन्य चारों सेंटरों पर निरीक्षण में सब ठीक मिला। नगीना एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह व डा. प्रमोद ने नगीना तहसील में छापे में मारे। टीम ने नगीना में गुप्ता डायग्रोस्टिक सेंटर, ओशो डायग्रोस्टिक सेंटर व डा. विकास अग्रवाल के नर्सिंग होम पर छापे मारे। टीम को त।न ही स्थानों पर रिकार्ड अधूरा मिला।

गुप्ता व डा. विकास अग्रवाल के क्लीनिक क्लीनिक में टीम को एक पोर्टेबल व एक फिक्स यानि स्थायी अल्ट्रासाउंड मशीन मिली। वहां पर अल्ट्रासाउंड जांच संबंधित रजिस्टर भी पूरे नहीं थे और न ही गर्भवती महिलाओं की  जांच के दौरान भरे जाने वाले फार्म पूरे थे। खास बात यह है कि उक्त दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटर क्लीनिक में चल रहे हैं, जबकि क्लीनिक अथवा डायग्रोस्टिक सेंटर में पोर्टेबल मशीन नहीं रख सकते हैं।

इनके बाद दोनों सेंटरों पर पोर्टेबल मशीन मिली। ओशो डायग्रोस्टिक सेंटर पर भी रिकार्ड पूरा नहीं मिला। चांदपुर में भी एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने छापे मारे। नूरपुर क्षेत्र के गांव हसुपुरा में डा. रामवीर सिंह व डा. भुवन के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापे वहां भी रिकार्ड संबंधी व पीसीपीएनडीटी एक्ट से संबंधित डिस्प्ले की खामियां मिलीं। 
चांदपुर में शहर में चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर डिस्प्ले सूचना नहीं थी तथा रजिस्टर अधूरा था। धामपुर एसडीएम ने नगर में पांच सेंटरों पर व नहटौर में चार सेंटरों पर छापे मारे। टीम को सभी जगह ठीकठाक मिला, लेकिन धामपुर में पांच सेंटरों में से मूर्ति अल्ट्रासाउंड सेंटर व बीसी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिला। टीम के आने से पहले ही दोनों संचालक सेंटर बंद कर रफूचक्कर हो गए थे।


नजीबाबाद तहसील में भी एसडीएम को छापे में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत सूचना डिस्प्ले करने की कमी व मरीजों के रजिस्टर में कुछ खामी है। उन्हें सुधार के निर्देश दिए गए है। सभी एसडीएम ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंप दी है। जल्द ही खामियां वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed