{"_id":"6126867b8ebc3e7a0a7d3415","slug":"acmo-inspects-notices-to-nursing-home-on-irregularities-nazibabad-news-mrt55332814","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ ने किया निरीक्षण, अनियमितताओं पर नर्सिंग होम को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ ने किया निरीक्षण, अनियमितताओं पर नर्सिंग होम को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीएमओ ने किया निरीक्षण, अनियमितताओं पर नर्सिंग होम को नोटिस
नजीबाबाद। एसीएमओ ने नगर के नर्सिंगहोम का औचक निरीक्षण किया। एसीएमओ ने नगर के चार नर्सिंग होम को समस्त दस्तावेज के साथ मुख्यालय पर तलब किया है।
एसीएमओ डा.एसके निगम ने हरिद्वार मार्ग स्थित यूनिक नर्सिंग होम, एचएमएच, आजाद, गुडविल नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। एसीएमओ ने नर्सिंग होम संचालन संबंधी अनियमितताओं की शिकायत के संबंध में अस्पताल संचालकों से पूछताछ की। एसीएमओ ने संबंधित नर्सिंग होम को नोटिस देते हुए नर्सिंग होम संचालन से संबंधित दस्तावेज के साथ 30 अगस्त को मुख्यालय तलब किया है।
एसीएमओ के निरीक्षण से नगर क्षेत्र के नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया। एसीएमओ डा.एसके निगम ने बताया कि नगर के कई नर्सिंग होम में अनियमितताओं से संबंधित शिकायतें मिली हैं। उन्होंने रोगियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, उनका आर्थिक और मानसिक शोषण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित नर्सिंग होम की विस्तृत जांच कर कानूूनी कार्रवाई की जानकारी दी। गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष के भीतर हरिद्वार मार्ग सहित नगर के कई क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नर्सिंगहोमों का संचालन शुरू हुआ है। अधिकांश नर्सिंग होम पर प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध न होने से रोगियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।