{"_id":"628d2be8225ad73afc27cc21","slug":"acid-poured-on-the-girl-for-failing-to-abduct-dhampur-news-mrt590021390","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण में नाकाम होने पर युवती पर डाला तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण में नाकाम होने पर युवती पर डाला तेजाब
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। मोहल्ला नौधना में रंजिशन तीन भाइयों ने एक युवती के अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती पर तेजाब डाल कर उसकी हत्या का प्रयास किया। तेजाब से युवती के दोनों हाथ झुलस गई। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के पिता ने आरोपी सगे तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शेरकोट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे मोहल्ले का सलमान, अदनान व अमान घर में घुस गए और उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर अपहरण कर ले जाने लगे। परिवार के लोगों के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पुत्री के पर तेजाब डाल दिया। तेजाब उसकी पुत्री के हाथों पर गिरा, जिससे उसकी पुत्री झुलस गई। छीनाझपटी में तेजाब की बोतल फर्श पर गिर कर टूट गई।
घटना की सूचना पर एसपी पूर्वी ओमकार सिंह, सीओ अतुल प्रधान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि लगभग एक साल से अदनान उनकी पुत्री को परेशान कर रहा है। अदनान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस में तहरीर दी गई थी। तब से वह उनसे रंजिश रखने लगा था। हालांकि कुछ समय बाद मोहल्ले के लोगों समझौता करा दिया था। समझौता होने के बावजूद अदनान उन्हें और उनकी पुत्री को देख लेने की धमकी देता रहता था। आरोप है कि इसी वजह से अदनान ने अपने दो अन्य भाइयों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।