फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of selling one and a quarter month old son, woman and brother beaten up for protesting

Bijnor News: सवा माह के बेटे को बेचने का आरोप, विरोध पर महिला व भाई को पीटा

Fri, 26 Jun 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling one and a quarter month old son, woman and brother beaten up for protesting
नहटौर। गांव रामपुर में दहेज उत्पीड़न और सवा माह के बच्चे को बेचने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी है कि ससुराल वालों ने उसके तथा उसके भाई की पिटाई भी की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव खैरुल्लापुर शाहपुर निवासी ओमकार सिंह ने दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार शाम अपनी बहन रचना देवी की ससुराल गांव रामपुर आया था। आरोप है कि वहां मनोज कुमार, कन्हैया, संतराम और देवराज ने उसके तथा उसकी बहन की लाठी-डंडों से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। घायल ओमकार का उपचार सीएचसी में कराया गया। सीएचसी में भर्ती ओमकार ने बताया कि उसकी बहन रचना का विवाह करीब ढाई वर्ष पूर्व गांव रामपुर निवासी मनोज कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहा था। ससुराल पक्ष ने रचना के करीब सवा माह के पुत्र का तीन लाख रुपये में सौदा कर दिया। इस पर उसकी बहन ने हलफनामे पर दस्तखत करने से मना कर दिया। इसकी जानकारी होने पर वह परिजनों के साथ बहन के घर पहुंचा था। आरोप है कि इस बात को लेकर विवाद होने पर उसे तथा उसकी बहन को पीटा गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला के पति के भाई के यहां कोई बच्चा नहीं है, वह उसे बच्चा गोद देना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed