फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of pulling overloaded vehicles from the bridge

ओवरलोड वाहनों को पुल से निकलवाने का आरोप

Tue, 23 Apr 2019 12:01 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 23 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of pulling overloaded vehicles from the bridge
गंगा बैराज के पुल पर रोक के बावजूद भी निकलता ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर मे गंगा बैराज के पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी पुलिस अवैध वसूली करने से बाज नहीं आ रही है। रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त पुल से पैसा लेकर पुलिस खूब ओवरलोड वाहनों को निकलवा रही है। पुलिस को पुल की कतई चिंता नहीं है। गंगा बैराज के क्षतिग्रस्त पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। छोटे वाहन भी धीमी गति से जा रहे हैं। पुलिस को पुल के बैरियर पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस से वाहन कैसे निकलेंगे, यह जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने  गंगा बैराज के पुल से वाहनों को निकालने के लिए अवैध वसूली का खेल शुरू कर दिया है। अंधेरे में पुलिस गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली को 500 रुपये व ट्रक को एक हजार रुपये लेकर निकाल रही है। एसडीएम बृजेश कुमार के मुताबिक बैराज पर तैनात पुलिस को इस बारे में कड़े निर्देश दिए गए हैं। अगर वहां ओवरलोड वाहनों का आवागमन पाया गया तो वहां तैनात पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वाहन चालकों ने किराया बढ़ाया
बिजनौर में गंगा बैराज पुल पर भारी वाहनों के गुजरने पर पाबंदी लगने के बाद से  टैंपो और ई-रिक्शा चलने लगे हैं।  हालांकि ऑटो और ई रिक्शा-चालक यात्रियों से 35 रुपये तक किराया वसूल रहे हैं और मैक्स तथा पिकअप आदि वाहन 80 रुपये तक ले रहे हैं। वहीं, देवलगढ़ के पास प्राइवेट बसें आदि भारी वाहनों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैराज के मवाना साइड से टैंपों और ई-रिक्शा  पुल पार कराने के दस रुपये और बिजनौर तक के 35 रुपये प्रति यात्री ले रहे  हैं। काफी यात्री सामान खुद लिए गर्मी में पैदल पुल पार कर रहे हैं।  नेशनल हाइवे की निर्माण इकाई ने छोटे वाहनों को भी पुल से 10 से 15 की स्पीड पर ही निकलवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed