{"_id":"5ebd72118ebc3e905528e061","slug":"accused-of-not-making-embankment-as-per-standard-nazibabad-news-mrt481788742","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुरूप तटबंध न बनाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुरूप तटबंध न बनाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

नजीबाबाद। खैरूल्लापुर शाहपुर मालन नदी से कच्छियाना बस्ती तथा आसपास के क्षेत्रों में मालन नदी से होने वाले कटान को रोकने के लिए तटबंध बनाने काम चल रहा है। भाजपा नेताओं ने क्षेत्र का भ्रमण कर ठेकेदार पर मानकों के अनुरूप काम न करने का आरोप लगाते हुए सिंचाई खंड अफजलगढ़ अधिकारियों से शिकायत की।
सिंचाई खंड अफजलगढ़ की ओर से खैरूल्लापुर शाहपुर क्षेत्र की मालन नदी पर बनाए जा रहे तटबंध की गुणवत्ता परख के लिए भाजपा नेता विक्रांत चौधरी, संजय सैनी, विशाल माहेश्वरी, पंकज शर्मा, कमल बंधु, सुनील विशिष्ट, शिव कुमार माहेश्वरी, संजीव अग्रवाल ने क्षेत्र का दौरा किया। भाजपा नेताओं ने ठेकेदार पर मानकों के अनुरूप काम ने करने का आरोप लगाया। मालन नदी के उफान से हर वर्ष खैरूल्लापुर शाहपुर की कच्छियाना बस्ती क्षेत्र में नदी के कटान से भारी नुकसान होता है। आबादी की तरफ पानी के कटान से काश्तकारों की सब्जी आदि की फसल नष्ट होने के साथ आबादी की ओर पानी कटान से भारी तबाही मचाता है।