फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of not being transparent in the election process

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता न बरतने का आरोप

Sun, 21 Feb 2021 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Accused of not being transparent in the election process
चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता न बरतने का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। महिला शिक्षा सभा चुनाव में पारदर्शिता न बरतने के आरोप लग रहे हैं। कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया है कि चुनाव में 363 सदस्यों की लिस्ट है। इनमें से करीब 100 सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि एक पक्ष ने जानबूझकर वोटर लिस्ट में दूसरे पक्ष के लोगों को वोट देने व नामांकन से रोकने के लिए त्रुटि कर उनके नाम ही गलत प्रकाशित करा दिए। जबकि दूसरे गुट के सुनील कुमार अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया को रद्द कराने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि महिला शिक्षा सभा का चुनाव 16 वर्ष बाद होने जा रहा है। इस चुनाव को लेकर पदाधिकारियों व सदस्यों में पिछले कुछ दिनों से हलचल मची हुई है। एक पक्ष के सुनील कुमार अग्रवाल का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने जानबूझकर चुनाव की तिथि व इसके संबंधित जानकारी छुपाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। आखिरी समय में जानकारी होने के बाद वह नामांकन के लिए फॉर्म ले पाए। आरोपी जानबूझकर चुनाव में पुरानी लिस्ट के अनुसार ही चुनाव कराना चाहते हैं। जबकि लिस्ट में 100 से ज्यादा मृत पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष इमानदारी व पारदर्शिता से चुनाव होने ही देना नहीं चाहता। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार रमेश चंद चौहान व रजिस्ट्रार मुरादाबाद को शिकायती पत्र देकर लिस्ट दुरुस्त होने तक चुनाव प्रक्रिया रद्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed