{"_id":"604914218ebc3e5926537c97","slug":"accused-of-killing-brother-in-village-pavti-bijnor-news-mrt5293515156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन
हल्दौर (बिजनौर)। गांव पावटी के जंगल में एक किसान के खेत में 13 दिन पूर्व उसके नौकर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। मृतक की बहन ने गांव के एक किसान पर अपने भाई की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका देने की आशंका जताते हुए एसपी को पत्र देकर शिकायत की है। एसपी के निर्देश पर हल्दौर पुलिस ने किसान के खिलाफ अपने नौकर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव पावटी निवासी किसान योगराज सिंह के यहां बिहार राज्य के जिला कटिहार थाना सहायक गांव रामसभा निवासी छोटू करीब तीन वर्ष से नौकरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार गांव पावटी जंगल में 26 फरवरी को छोटू का शव उपरोक्त किसान के खेत मेें पेड़ से लटका मिला था। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद सोमवार को मृतक छोटू की बहन किरण देवी गांव पावटी पहुंची। उसने किसान योगराज सिंह पर भाई की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हंगामा किया। इसके बाद मंगलवार को किरण देवी मामले की शिकायत करने एसपी कार्यालय बिजनौर पहुंची और किसान पर विभिन्न आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने हल्दौर पुलिस को इस मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने गांव पावटी पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर किसान योगराज के खिलाफ़ नौकर को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।