{"_id":"6599a1b73f4434b47d0cf5a5","slug":"accused-of-demanding-extortion-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-17131-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
किरतपुर (बिजनौर)। सराफा व्यापारी से मोबाइल फोन से कॉल करके धमकी देकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप ने बताया कि आरोपी युवक अलीगढ़ का रहने वाला है, जिसे सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
किरतपुर के मोहल्ला चौहानान निवासी अनिल वर्मा सराफा व्यापारी हैं। अनिल को दो दिन पूर्व अज्ञात मोबाइल फोन से कॉल आई। काॅल करने वाले व्यक्ति ने दो लाख रुपये मांगे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। अनिल ने पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मार ने देने वाले आरोपी युवक को पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष उदय प्रताप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जनपद अलीगढ़ के थाना कवासी का अनस जमाल पुत्र अरशद जमाल है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।