{"_id":"6227a2913a41f124391bb1e2","slug":"accused-of-cheating-of-crores-arrested-bijnor-news-mrt579759869","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
नगीना (बिजनौर)। नगीना के अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड शाखा में ग्राहकों के साथ हुई करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस को करीब दो माह बाद पहली सफलता हासिल हुई है। हालांकि मुख्य आरोपी फैजी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अल फैजान शाखा में ग्राहकों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नगर के मोहल्ला शाह जहीर निवासी मोहम्मद फैसल अहमद को धामपुर रोड हरेवली गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अल फैजान शाखा का संचालक फैजी खातेदारों का करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।
गौरतलब है कि नगीना के मोहल्ला लुहारी सराय में स्थित अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड के नाम से एक शाखा को नगर के मोहल्ला शाह जहीर निवासी फैजी अपने साथियों के साथ संचालित कर रहा था। 11 जनवरी 2022 को नगीना व आसपास के सैकड़ों लोगों ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अल फैजान शाखा का संचालक फैजी खातेदारों के जमा करोड़ों रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया है।