{"_id":"63b8614d1a87f0261d2bbd86","slug":"accounts-will-be-opened-in-gram-panchayats-under-jal-jeevan-mission-nazibabad-news-mrt6208174188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सोसायटी ने शुरु किया जल जीवन मिशन जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सोसायटी ने शुरु किया जल जीवन मिशन जागरुकता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के खाते खुलवाने और शुद्ध जल के प्रति प्रचार-प्रसार का अभियान आईएसए राम मनोहर एजूकेशन सोसायटी ने शुरू किया। एडीओ पंचायत की उपस्थिति में सोसायटी ने ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में खाते खोलने की जानकारी दी।
एडीओ पंचायत राकेश कुमार की उपस्थिति में आईएसए राम मनोहर सोसायटी के प्रभारी एससी शुक्ला ने सरकार द्वारा हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के जल जीवन मिशन के संबंध में ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवों को जानकारी दी। ड्वाकरा हॉल में आयोजित कार्यशाला में एससी शुक्ला ने ग्राम पंचायतों की ग्राम पेयजल स्वच्छ समिति के अंतर्गत खोले जाने वाले पूंजीगत और निर्माण कैपेक्स व ओपेक्स खातों को खोलने के संबंध में जानकारी दी। खातों का संचालन ग्राम प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा। सोसायटी के टीम लीडर अबरार मलिक, अमित पायल, फातिमा ने ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को खाता संचालन और ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति गठन से संबंधित जानकारी दी। बैठक में एडीओ आईएसबी राजीव कुमार, पंचायत सचिव गजपति सिंह, विवेक सिंह, सहदेव साक्षी आदि उपस्थित रहे।
80 ग्राम पंचायतें हैं शामिल
ब्लॉक नजीबाबाद के 80 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। राम मनोहर एजूकेशन सोसायटी शुद्ध पेयजल के प्रति जागरूकता के लिए संगोष्ठियां आयोजित करेगी। जागरूकता अभियान में समूह सखी, जल सखी, आशा, आंगनबाड़ी, राशन डीलर, शिक्षक, शिक्षामित्रों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रति ग्रामीण लिया जायेगा 50 रुपये माह
हर घर अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रति ग्रामीण से 50 रुपया प्रति माह जल मूल्य वसूल करेगी। ग्रामीणों से लिए जाने वाले धनराशि खातों में जमा होगी। धनराशि का उपयोग पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने में आने वाली तकनीकी खराबियों पर मुख्य रूप से किया जाएगा।