फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Account holders created ruckus in the committee

खाताधारकों ने किया समिति में हंगामा

Wed, 06 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Account holders created ruckus in the committee
फीना में किसान सेवा सहकारी समिति में प्रदर्शन करते खाताधारक। - फोटो : BIJNOR
खाताधारकों ने किया समिति में हंगामा
विज्ञापन

फीना। फीना की किसान सेवा सहकारी समिति के मिनी बैंक में हुए घोटाले के चलते खाताधारकों का पैसा फंस गया है। कई माह से बैंक से पैसा न मिलने के कारण खाताधारकों ने समिति पहुंचकर हंगामा किया। समिति के प्रबंध निदेशक ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया।
किसान सेवा सहकारी समिति फीना के मिनी बैंक में वित्तीय वर्ष 2018-19 में करीब 1.59 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। वर्ष 2020 में हुए ऑडिट में घोटाले का पता लगा तो जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई। मामले में मुख्य आरोपी तत्कालीन एमडी लक्ष्य कुमार के विरुद्ध समिति के सभापति की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बैंक में हुए घोटाले का पता लगने पर खाताधारकों के होश उड़े हुए हैं। उन्हें बैंक में जमा अपना पैसा डूबने की चिंता सता रही है। काफी दिनों से खाताधारकों को बैंक से भुगतान नहीं किया गया है। कुछ दिन पूर्व खाताधारकों ने बिजनौर में जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा पहुंचकर हंगामा किया था। उस दौरान उन्हें अधिकारियों ने 25 अक्टूबर के बाद पैसे वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्हें आज तक पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ी संख्या में खाताधारक सहकारी समिति फीना पहुंचे और हंगामा करते हुए पैसों के भुगतान की मांग की। काफी देर हंगामा करने के बाद भी कोई उनकी बात सुनने नहीं आया। मौके पर मौजूद समिति के कार्यवाहक एमडी आनंद कुमार ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया। एमडी आनंद कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देशानुसार खाताधारकों को जमा राशि का 30 प्रतिशत भुगतान किया जा रहा है। शीघ्र ही पूरा पैसा दे दिया जाएगा। इस दौरान गंगाराम, अनिल कुमार, धन सिंह हिमांशु, रामपाल सिंह, महेंद्र सिंह, दुलारी, कुसुम लता, मंग्लामुखी दुलारी देवी, रामकली, मूर्ति देवी, कमला देवी, प्रकाशो देवी आदि खाताधारक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed