{"_id":"66c6e71bc7e45cc960047cde","slug":"accident-in-bijnor-two-bikes-collided-violently-injured-youth-died-while-being-taken-to-hospital-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Bijnor: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, घायल युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Bijnor: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, घायल युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत
Thu, 22 Aug 2024 12:52 PM IST
डिंपल सिरोही
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:52 PM IST
सार
बिजनाैर के स्योहारा में बुधवार रात्रि 10 बजे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में माैत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनाैर के स्योहारा में बुधवार रात्रि 10 बजे अब्बास (20) पुत्र अबरार की माैत हो गई। वह अपनी बाइक से लेकर दूध लेने के लिए गया हुआ था। ठाकुरद्वारा मार्ग पर नगर पालिका के पास किसी व्यक्ति से खड़ा होकर बात करने लगा तभी दूसरी ओर से आ रही तेज गति बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें अब्बास दूर जाकर गिर गया।
विज्ञापन
अब्बास के सिर में गंभीर चोट आने पर परिजनों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर अब्बास की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर जाते समय रास्ते में अब्बास की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे पंचनामा भरकर परिजनों को शव सौप दिया गया है।
विज्ञापन