{"_id":"603008628ebc3ee92c0cc3b5","slug":"accelerate-construction-of-national-highway-119-officials-bijnor-news-mrt526216883","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग-119 के निर्माण में तेजी लाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग-119 के निर्माण में तेजी लाएं अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग-119 के निर्माण में तेजी लाएं अधिकारी
बिजनौर। राष्ट्रीय राजमार्ग-119 मेरठ-पौड़ी के निर्माण में आ रही समस्याओं का पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करते हुए परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराएं तथा जिन भूमि या परिसंपत्तियों का मुआवजा वितरित किया जा चुका है, उसे कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शीघ्रता से अमल में लाएं।
शुक्रवार को जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय कलक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एनएच-119 के निर्माण में आ रही समस्याओं के निराकरण संबंधी आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अफसरों को निर्देश दे रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग बहुत महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे क्षेत्र के विकास को नए आयाम मिलते हैं। कहा कि उक्त परियोजना को पूर्ण मानक और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाना आवश्यक है, ताकि क्षेत्रवासियों को भरपूर लाभ प्राप्त हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में आ रही समस्याओं के समयपूर्वक और स्थायी निराकरण के लिए प्रति सप्ताह उनकी अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। संबंधित तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार के अलावा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को निर्देश दिए की क्षतिग्रस्त बैराज रोड की तत्काल समुचित मरम्मत कराएं, जिससे सड़क दुर्घटना से बचाव होने के साथ ही जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, नजीबाबाद एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, चांदपुर एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, धामपुर एसडीएम धीरज कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता आयुष कुमार, प्रबंधक वरुण चारी के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।