फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Abducted teenager is not being recovered Mahapanchayat

अपहृत किशोरी बरामद न होने पर होगी महापंचायत

Mon, 01 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
धामपुर  में सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक में चांदपुर पुलिस द्वारा गांव मंझौला से अपह्त किशोरी को बरामद न करने और कोई कार्रवाई न करने पर गहरा रोष जताया गया। पुलिस को पांच अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया गया। इसके बाद किशोरी बरामद न होने पर सात अगस्त को चांदपुर में महापंचायत के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार देर रात श्रीराधा कृष्ण मंदिर में हुई बैठक में महासभा के जिला महामंत्री गजेंद्र शर्मा ने कहा कि किशोरी बरामद करने के लिए 30 जुलाई तक का समय दिया गया था। लेकिन चांदपुर पुलिस किशोरी को अभी तक बरामद करने में असफल है। यहां तक कि पुलिस आरोपी को भी गिरफ्तार करने में कोई रुचि नहीं ले रही है। 
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि यदि पुलिस पांच अगस्त तक उनकी मांग के अनुरूप किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों को नहीं सौंपती है तो महासभा सात अगस्त को चांदपुर में महापंचायत करेगी। इसमें जो भी रणनीति बनाई जाएगी। उसी पर अमल किया जाएगा।  इस दौरान सर्वेश शर्मा, प्रभु दत्त शर्मा, अखिलेश शर्मा, इंद्रेश शर्मा, अरविंद शर्मा, अशेष दीक्षित, पवन कौशिक, डा. मार्गदर्शन कौशिक, डा. राजबहादुर शर्मा, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा ने अध्यक्षता, संचालन जिलाध्यक्ष लोकेश भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed