फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aarti of cylinders, garlands put on the bike

सिलिंडर की उतारी आरती, बाइक पर डाली मालाएं

Thu, 31 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Aarti of cylinders, garlands put on the bike
सिलिंडर की उतारी आरती, बाइक पर डालीं मालाएं
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर की आरती उतारी और बाइक पर मालाएं डालीं। इन्होंने केंद्र सरकार को जनता की विरोधी बताया।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस की शहर अध्यक्ष मीनू गोयल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में हाथों में नारे लिखी तख्तियां, खाली गैस सिलिंडर, बिना पेट्रोल की मोटर साइकिल पर माला डाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी एवं मीनू गोयल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। देश का हर नागरिक महंगाई की आर्थिक मार झेल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान जिला महासचिव नजाकत अल्वी, पूर्व मंत्री ओमवती देवी, आरके सिंह, हीरा देवी, वीरेश गहलोत, देवेंद्र शर्मा, शिवप्रकाश वाल्मीकि, ज्ञानवती तोमर, कोमन सिंह, विमला शर्मा, आमोद कुमार शर्मा, अरमान, सोनू, अहसान, मिथुन, वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed