फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   AAP workers clash with police

आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Mon, 27 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 27 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
AAP workers clash with police
मोदी सरकार का पुतला फूंक रहे आप कार्यकर्ताओं से पुतला छीनती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। आप कार्यकर्ताओं का पुतला छीनने पर पुलिस से तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं से जलता हुआ पुतला छीन लिया। प्रदर्शनकारियों की केंद्र सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाकर जनविरोधी नीतियों के बारे में बताने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ता नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला संयोजक विनीत शर्मा ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार से भेदभाव किया जा रहा है। केंद्र ने जनता के हित से जुड़े जनलोकपाल सहित 14 बिल वापस कर दिए हैं। अगर कोई विधायक विरोध करता है तो उसे जेल भेजा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली की आप की ईमानदार सरकार के खिलाफ इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग लगाई, तो पुलिस ने उनसे जलता हुआ पुतला छीन लिया।  हालांकि वे बाद में पुतले को सड़क पर ही छोड़कर चले गए। इस दौरान जिला सचिव अनुपम शर्मा, सौरव शर्मा, मेघराज, अली हसन, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed