{"_id":"577170494f1c1b691679b42f","slug":"aap-workers-clash-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार का पुतला फूंक रहे आप कार्यकर्ताओं से पुतला छीनती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। आप कार्यकर्ताओं का पुतला छीनने पर पुलिस से तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं से जलता हुआ पुतला छीन लिया। प्रदर्शनकारियों की केंद्र सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाकर जनविरोधी नीतियों के बारे में बताने का निर्णय लिया गया।
आप कार्यकर्ता नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला संयोजक विनीत शर्मा ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार से भेदभाव किया जा रहा है। केंद्र ने जनता के हित से जुड़े जनलोकपाल सहित 14 बिल वापस कर दिए हैं। अगर कोई विधायक विरोध करता है तो उसे जेल भेजा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली की आप की ईमानदार सरकार के खिलाफ इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग लगाई, तो पुलिस ने उनसे जलता हुआ पुतला छीन लिया। हालांकि वे बाद में पुतले को सड़क पर ही छोड़कर चले गए। इस दौरान जिला सचिव अनुपम शर्मा, सौरव शर्मा, मेघराज, अली हसन, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।