फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   AAP played bets on Arjun Singh from Nagina and Arun Gehlot from Dhampur

आप ने नगीना से अर्जुन सिंह तो धामपुर से अरुण गहलौत पर खेला दांव

Sat, 22 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
AAP played bets on Arjun Singh from Nagina and Arun Gehlot from Dhampur
नगीना आप प्रत्याशी अर्जुन सिंह। - फोटो : BIJNOR
आप ने नगीना से अर्जुन सिंह तो धामपुर से अरुण गहलौत पर खेला दांव
विज्ञापन

बिजनौर। आम आदमी पार्टी ने दो और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने नगीना सीट पर अर्जुन सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है तो धामपुर सीट पर दो बार विधायक रहे बसंत सिंह गहलौत के बेटे अरुण कुमार गहलौत पर दांव खेला है। दोनों ही प्रत्याशी पहली बार चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए उतरे हैं। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव सिंह के अनुसार पार्टी योग्यता देखकर कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतार रही है। पार्टी की नीयत केवल विकास करने की है।
पार्टी प्रत्याशियों की प्रोफाइल
धामपुर विधानसभा सीट प्रत्याशी-अरुण कुमार गहलौत
शिक्षा-स्नातक।
व्यवसाय-ब्रश कारोबारी।
आवास-गांव सराय।
राजनीतिक इतिहास-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अफजलगढ़ सीट पर 2007 से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े रहे और आप की स्थापना से जुुड़े हैं। आदर्श वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हैं और जनसेवा से जुड़े हैं।।
विज्ञापन

नगीना विधानसभा सीट प्रत्याशी-अर्जुन सिंह
शिक्षा-परास्नातक।
व्यवसाय-साइबर कैफे।
आवास-गांव गाजीपुर हिदायत।
राजनीतिक अनुभव-प्रधानी का चुनाव लड़ चुके हैं। नेहरू युवा केंद्र के मंडल अध्यक्ष हैं। जनसेवा से जुड़े हैं। एक साल पहले आम आदमी पार्टी के सक्रिय सदस्यता ली। इससे पहले भी आप से ही जुड़े थे।

धामपुर आप प्रत्याशी अरूण कुमार गहलौत।

धामपुर आप प्रत्याशी अरूण कुमार गहलौत।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed