फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A youth has died and 40 passengers injured in bus accident in Bijnor district

Bijnor: कार को ओवरटेक करते वक्त बस के नीचे आया युवक, मौके पर मौत, यात्रियों में मची चीख-पुकार, 40 लोग घायल

Tue, 21 Mar 2023 08:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Mar 2023 08:27 PM IST
सार

बिजनौर में दर्दनाक हादसा : कार को ओवरटेक करते वक्त बाइक सवार युवक बस के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
A youth has died and 40 passengers injured in bus accident in Bijnor district
बिजनौर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नगीना में कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


बताया गया कि हादसे में बस में सवार 40 यात्री घायल हो गए। उधर, पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया।

मंगलवार शाम करीब सात बजे नगीना थाना क्षेत्र के गांव किरतपुर निवासी 28 वर्षीय प्रीतम सैनी बाइक से धामपुर जा रहा था। रेलवे माल गोदाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे जा रही कार को ओवरटेक करते समय सड़क पर गिरने के बाद वह सामने से आ रही उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई ठंड, ओलावृष्टि से चिंता में डूबा किसान, गेहूं-सरसों की फसल को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर दूसरी बस से रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: रुतबा होगा कम, मर्सिडीज समेत 32 लग्जरी गाड़ियां और जमीन-हॉस्पिटल व स्कूल होंगे जब्त

इस घटना में मृतक प्रीतम की बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस ड्राइवर बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed