{"_id":"694d8a9ea13ef6b8d302383c","slug":"a-young-man-who-spoke-to-a-girl-by-changing-his-name-was-beaten-up-bijnor-news-c-27-1-bij1027-168375-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नाम बदलकर युवती से बात करने वाले युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नाम बदलकर युवती से बात करने वाले युवक को पीटा
विज्ञापन
बिजनौर। नाम बदलकर प्रेम प्रसंग के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। कोतवाली शहर में नाम बदलकर मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती से बात करने का मामला सामने आया। पकड़े गए युवक सिरधनी निवासी वसीम (32) को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बजरंग दल के जिला संयोजक ने बताया कि वसीम समीर नाम से इंस्टाग्राम पर कई आईडी बनाकर एक हिंदू युवती को फंसाने का प्रयास कर रहा था। चैट के माध्यम से ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। परेशान होकर युवती ने इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया। उन्होंने पकड़कर पहले उसकी पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक द्वारा नाम बदलकर हिंदू युवती से बातचीत करने का प्रकरण सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।