फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man who had come to Kalagarh for a bath died in a road accident.

Bijnor News: कालागढ़ नहाने आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 18 May 2026 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to Kalagarh for a bath died in a road accident.
अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव मानियावाला के पास बनैली नदी के मोड़ पर रविवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार प्रभाकरण (38) पुत्र मल्लू की मौत हो गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड के काशीपुर भरतपुर कुंडा निवासी प्रभाकरन बाइक से कालागढ़ में रामगंगा नदी में नहाने के लिए आया था। वह दोपहर बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। गांव मानियावाला स्थित बनैली नदी के पास तीव्र मोड़ होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। मौके पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हल्का उपनिरीक्षक सूचना दिए जाने के करीब एक घंटा बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मृतक कुंडा चौराहे काशीपुर में दुकान करता था। वह विवाहित था तथा उसका दो साल का बेटा है। परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed