फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man was shot dead in Dhampur, there was a ruckus outside the hospital

Bijnor News: धामपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल के बाहर हंगामा

Mon, 16 Dec 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 16 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot dead in Dhampur, there was a ruckus outside the hospital
धामपुर में 25 वर्षीय नीरज की हत्या के बाद दमयंती देवी नर्सिंग होम के बाहर लगी भीड़ जानकारी करती
धामपुर (बिजनौर)। गांव नौरंगाबाद निवासी नीरज जाटव (25) की रंजिश को लेकर सोमवार देर शाम करीब आठ बजे अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है। अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मृतक युवक के परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लिया ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नौरंगाबाद निवासी नीरज पुत्र स्व. राकेश कुमार का कुछ दिन पहले मोहल्ला बड़वान निवासी कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत करा दिया गया था। आरोप है कि सोमवार को एक बार फिर विवाद हो गया था। देर शाम नीरज किसी कार्य से सेंटमेरी मार्ग से अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। बताया जाता है कि झगड़े में दोबारा से फैसला करने के लिए नीरज को बुलाया गया। जब नीरज मोहल्ला बड़वान सेंट मैरी पुलिया के पास पहुंचा तो अज्ञात युवकों ने उसके सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली चलते ही नीरज के साथ मौजूद उसके दोस्त वहां से फरार हो गए। हमलावर भी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर नीरज को घायल अवस्था में लोगों की मदद से निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। नीरज की हत्या की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक पर एकत्र हो गए। वहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम सिंह पुलिस बल के साथ संबंधित अस्पताल पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद जबरन मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed