फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man was murdered in illicit relationship in Bijnor and two accused arrested

Murder: युवक की हत्या कर हौज में फेंकी लाश, गिरफ्तार आरोपी बोला- भाभी से अवैध संबंध का था शक, इसलिए मार डाला

Sat, 27 Jan 2024 11:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jan 2024 11:20 PM IST
सार

Murder in Bijnor : बिजनौर में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद युवक के शव को हौज में फेंक दिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने कहा कि भाभी से अवैध संबंध का शक था, इसलिए मार डाला।

विज्ञापन
A young man was murdered in illicit relationship in Bijnor and two accused arrested
मृतक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के हल्दौर में अनैतिक संबंध के शक में एक युवक की धारदार हथियार से वार करते हुए हत्या कर दी गई। हत्या कर शव को नलकूप की हौज में फेंक दिया। मामले के कुछ ही घंटों के बाद पुलिस ने दो बाल अपचारयों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शनिवार को हल्दौर थाना क्षेत्र में बल्दिया-फड़ियापुर मार्ग पर स्थित एक नलकूप की हौज में रक्तरंजित शव पड़ा मिला। कुछ दूरी पर स्कूटी पड़ी मिली, स्कूटी के आधार पर ही मृतक की पहचान पंकज कुमार (29) निवासी मोहल्ला भूड़ हल्दौर के रूप में हुई। मृतक की मां सुधा नहटौर के एक निजी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। उसके पति की भी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

महिला के अनुसार, उसका बेटा पंकज मजदूरी करता था। वह शुक्रवार की शाम सात बजे स्कूटी से गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह और थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

उधर, मृतक पंकज के चाचा डॉक्टर महेश सैनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी और हत्यारोपियों तक पहुंच गई। मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नाबालिग है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: वर्दी का न दिखा खौफ, पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ ताना तमंचा, खूब वायरल हो रहा मेरठ का ये वीडियो

विज्ञापन

शव मिलने के कुछ घंटे बाद ही दो हत्यारोपियों को पकड़ लिया गया। पकड़ में आए एक आरोपी ने अपनी भाभी से अनैतिक संबंध के शक में अपने साथी के साथ मिलकर पंकज की हत्या की थी। मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। - संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी

यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेट खेलते हुए जमीन पर गिरा, फिर चंद पलों में थम गईं सांसें, बुझा घर का इकलौता चिराग, सदमे में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed