फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man was duped of Rs 95,000 while searching for customer care number on Google.

Bijnor News: गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजते समय युवक से 95 हजार की ठगी

Sun, 31 May 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 95,000 while searching for customer care number on Google.
नहटौर। ऑनलाइन शॉपिंग का ऑर्डर रद्द कराने के प्रयास में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने खुद को ग्राहक सेवा कर्मचारी बताकर युवक के बैंक खाते से 95 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी प्रद्युम्न कुमार ने तहरीर में बताया कि वह अहमदाबाद के साउथ बोपल आबाद नगर क्षेत्र में निजी नौकरी करता है। उसने 15 मई को एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से कुछ सामान ऑर्डर किया था, लेकिन पिन कोड गलत दर्ज होने के कारण वह ऑर्डर रद्द करना चाहता था। 22 मई को उसने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजा। वहां मिले एक नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को सहायताकर्मी बताया और व्हाट्सएप के माध्यम से बैंक खाते की जानकारी ले ली। जानकारी देने के कुछ देर बाद उसका मोबाइल हैंग हो गया और खाते से दो ट्रांजेक्शन में 50 हजार तथा 45 हजार रुपये कट गए। कुल 95 हजार रुपये एक अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित के अनुसार राशि जिस खाते में गई, उसमें अजरुद्दीन वाजिद नाम प्रदर्शित हो रहा है। उसने संबंधित यूपीआई ट्रांजेक्शन आईडी और अन्य विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed