फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man walking on the track with earphones in his ears died after being hit by a train.

Bijnor News: कान में ईयर फोन लगाकर ट्रैक पर चल रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 16 Jan 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 16 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
A young man walking on the track with earphones in his ears died after being hit by a train.
सदाकत फाइल फोटो
गजरौला शिव (बिजनौर)। ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक रेलवे ट्रैक पर पैदल जंगल से अपने घर लौट रहा था। उसके कान में लगे ईयरफोन की वजह से उसे ट्रेन आने की भनक नहीं लगी और वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम रेलवे ट्रैक पर ईयरफोन लगाकर चल रहे गांव झलरा निवासी सदाकत 22 वर्ष पुत्र फरीद को कोटद्वार से दिल्ली जा रही गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन ने स्वाहेड़ी-झलरा के बीच पीछे से टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने को मना कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर रेलवे पुलिस व ग्रामीणों में काफी समय तक बहसबाजी चलती रही। काफी समय बाद पोस्टमार्टम न कराने को लेकर समझौता हो गया। रेलवे पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed