{"_id":"67db07a4d77bb85046099d21","slug":"a-young-man-riding-a-buffalo-buggy-was-beaten-up-by-bike-riders-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-145364-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भैंसा बुग्गी सवार युवक को बाइक सवार युवकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भैंसा बुग्गी सवार युवक को बाइक सवार युवकों ने पीटा
विज्ञापन
नांगलसोती- भैंसा बुग्गी चालक को गन्ने से पीटते बाइक सवार युवक। (स्रोत-वीडियो से प्राप्त)
बिजनौर, नांगलसोती। बाइक सवार युवकों ने बुग्गी से गन्ना ले जा रहे युवकों को दौड़ाकर गन्ने से पिटाई की। युवकों ने मारपीट की वीडियो बनाई और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
सोशल मीडिया पर क्षेत्र में हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। दो वीडियो में दो युवकों को गन्ने से पीटा जा रहा है। घटना नांगल-बरकातपुर नहर मार्ग पर गांव लालपुर मान के समीप की है। गांव रसूलपुर सैद और सैदपुरी के तीन युवक अपनी भैंसा-बुग्गियों से बरकातपुर चीनी मिल गेट पर गन्ना डालने जा रहे थे।
उसी दौरान बाइक पर सवार कुछ युवकों ने भैंसा बुग्गी पर सवार एक युवक को गन्ने से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में बाइक सवार युवकों ने बुग्गी सवार युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन
वीडियो में मारपीट करने वाले युवकों ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। जिस युवक को पीटा गया वह सैदपुरी निवासी नजमुलहसन पुत्र नबीयुलहसन है। युवक के पिता नबीयुलहसन ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले में तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर के अनुसार सौफतपुर निवासी फैसल और महमसापुर निवासी सुहैल सहित कई अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।