{"_id":"67db09ce58d8e8707f063716","slug":"a-young-man-admitted-to-a-de-addiction-centre-was-strangled-to-death-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-145388-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की गलाघोंट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की गलाघोंट कर हत्या
विज्ञापन
नूरपुर के मृतक फैसल का फाइल फोटो।
बिजनौर, नूरपुर। गांव लिंडरपुर स्थित आदर्श नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती फैसल (25) की दो युवकों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्याकांड किए जाने की जानकारी सीसीटीवी फुटेज से मिल सकी। हत्या के बाद भर्ती अन्य युवकों ने केंद्र में तोड़फोड़ की। वहीं मृतक के परिजनों ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गांव रवाना शिकारपुर निवासी फैसल (25) पुत्र शमशुल हसन को इलाज के लिए 25 फरवरी को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। मंगलवार की देर शाम 44 मरीजों को सोने के लिए एक हॉल में बंद किया। रात में करीब 2:45 बजे फैसल के पास दो अन्य मरीज अमित और गौरव बैठे नजर आए। सीसीटीवी में नजर आया कि अमित और गौरव, फैसल के मुंह में कपड़ा ठूंस रहे हैं। इसके बाद दोनों ने गमछे से फैसल का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि चार बजे केंद्र संचालक अमित यादव फैसल को एक निजी चिकित्सक के पास ले गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को उसके घर छोड़ आए। परिजनों ने उसके गले पर चोट के निशान नजर आए तो शव को लेकर मंगलवार की सुबह नशा मुक्ति केंद्र पर पहुंच गए। जिन्होंने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया।
वहीं सीसीटीवी फुटेज देखी तो हत्या करते हुए दोनों आरोपी साफ दिखाई दिए। उधर केंद्र में भर्ती बाकी मरीजों ने भी तोड़फोड़ की। एसपी देहात रामअर्ज, सीओ राजेश सौलंकी, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार आदि ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उधर, मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी अमित निवासी गोहावर जैत और गौरव निवासी हरगनपुर थाना नगीना को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्जन : नशा मुक्ति केंद्र में पहले से भर्ती दो युवकों ने गला घोंटकर युवक की हत्या की है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - राम अर्ज, एएसपी देहात