फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A woman's body was found in the river the day before the wedding

शादी से एक दिन पूर्व मिला युवती का शव

Mon, 03 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
A woman's body was found in the river the day before the wedding
बेगावाला(बिजनौर)। शादी से एक दिन पहले युवती का शव मालन नदी में मिला। युवती प्रैक्टिकल देने गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवती की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम शहजादपुर निवासी योगेंद्रपाल चौहान की पुत्री अलका की बारात मंगलवार को चांदपुर क्षेत्र के ग्राम सुजातपुर खादर से आनी थी। घर में शादी की तैयारियों पूरी हो चुकी थीं। अलका एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। रविवार को वह प्रैक्टिल देने पहुंची लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। सोमवार को अलका का शव क्षेत्र में मालन नदी में मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने मौके पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि अलका के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने गांव में आना जरूरी नहीं समझा। अब पुलिस पूछताछ के नाम पर उन्हें परेशान कर रही है। अलका के भाई ने बताया कि उसके पिता भी चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। वह किसी तरह से बहन की शादी की तैयारियों में लगा था। ऐश्वर्य चौधरी ने पुलिस से परिजनों को परेशान न करने की हिदायत दी। कुछ लोग अलका का पैर फिसलने से मालन में गिरकर डूबने की बात कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग अलका के आत्महत्या करने की बात भी कर रहे हैं। दबी जुबान में परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले अलका की मां विद्यावती की भी मालन नदी में डूबने से मौत हुई थी। चार दिन पहले पिता सड़क हादसे में घायल हुए थे। इससे अलका कुछ दिन से तनाव में थी। लेकिन उसने परिजनों से कुछ नहीं बताया था। हो सकता है उसने नदी में कूदकर आत्महत्या की हो। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed