{"_id":"68c31bc66a8394d3760072d4","slug":"a-war-of-words-broke-out-between-bjp-leaders-over-the-expenditure-of-funds-for-the-flood-project-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-159897-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाढ़ परियोजना के धन खर्च पर भाजपा नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाढ़ परियोजना के धन खर्च पर भाजपा नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग
Fri, 12 Sep 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी। संवाद
बिजनौर। 63 करोड़ की बाढ़ परियोजना को लेकर छिड़ी जंग अब व्यक्तिगत हमलों में तब्दील हो चुकी है। दरअसल सदर विधायक सुचि चौधरी और उनके पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने सांसद भारतेंद्र सिंह पर तमाम गंभीर आरोप लगाते कहा कि बाढ़ परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर सरकार और उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उधर, आरोपों पर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी तो संस्कारी है, यह भाषा तो गुंडों की है। जनता इसका जवाब देगी।
बृहस्पतिवार को सदर विधायक सूचि मौसम चौधरी और ऐश्वर्य चौधरी मौसम ने प्रेस वार्ता मेंे कहा कि पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने बाढ़ परियोजना के 65 करोड़ की जांच कराने को बात कही है। यह अखबारों में छपी और पूर्व सांसद के गुर्गों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर भ्रष्टाचार की झूठी कहानी गढ़ कर सदर विधायक और सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र किया। ऐश्वर्य चौधरी ने कहा बाढ़ से बचाव की परियोजना 63 करोड़ 28 लाख 78 हजार रुपये थी, जिस पर 30 करोड़ खर्च हुए। बचा पैसा सरकार को वापस गया था।
कहा कि 13 करोड़ उस नजीबाबाद विधानसभा के गौसपुर गांव में खर्च हुए, जहां से राजा भारतेंद्र चुनाव हारे थे। बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में 17 करोड़ से कुंदनपुर व सुखापुर में 14 परक्यूपाइन स्टड, फतेहपुर सभाचंद व टीप में 28 स्टड, सीमली व मोहिउद्दीनपुर में अलग-अलग लंबाई के 23 स्टड, कोहरपुर में 14 स्टड, राजारामपुर व रघुनाथपुर में 2200 मीटर लंबे 45 स्टड बनाने पर खर्च हुए। इसके बाद इन जगहों पर कोई कटान नहीं हुआ है। कहा कि गलखा मंदिर पर लगाई गई जियो ट्यूब का कार्य 63 करोड़ वाली परियोजना में शामिल नहीं था। गलखा देवी मंदिर के पास लगी उक्त जियो ट्यूब का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
कहा कि जिस पार्टी ने राजा भारतेंद्र को सांसद व मंत्री बनाया, उसी को कटघरे में खड़ा करना ठीक नहीं है। कहा कि बिजनौर बैराज के तटबंध पर उक्त परियोजनों से एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ है। आगे कहा कि भगवा कपड़ों की आड़ में रावण ने भी गलत काम किया, ये भी भगवा कुर्ते की आड़ में जनता को भ्रमित कर विधायक और सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। कहा कि पार्टी हाईकमान का सारे साक्ष्य भेजे जाएंगे। इसके साथ ही व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कई बाते भी कही गईं।